Tuesday, 20 March 2018

CTET: सरकारी स्कूलों के विशेष शिक्षकों के लिए सीटेट पास होना अब जरूरी नहीं, नियुक्ति के लिए सीटेट की अनिवार्यता समाप्त करने के आदेश जारी

CTET: सरकारी स्कूलों के विशेष शिक्षकों के लिए सीटेट पास होना अब जरूरी नहीं, नियुक्ति के लिए सीटेट की अनिवार्यता समाप्त करने के आदेश जारी

Central Teacher Eligibility Test: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) की अनिवार्यता से सरकारी स्कूलों में दिव्यांगों को पढ़ाने वाले विशेष शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए राज्य आयुक्त की अदालत ने दिल्ली सरकार और निगम स्कूलों में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सीटेट की अनिवार्यता समाप्त करने के आदेश दिए हैं।

इससे देशभर के उन अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा, जो सीटेट नहीं होने से विशेष शिक्षक की भर्ती परीक्षा में आवेदन नहीं कर पाते थे। जबकि, उन्होंने भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा विशेष प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम पूरा किया है। आयोग ने पिछले साल सरकार और तीनों निगमों को अपने स्कूलों में कम से कम दो विशेष शिक्षक नियुक्त करने का आदेश दिया था। आठ साल पहले हाईकोर्ट ने सरकार और निगमों को अपने स्कूलों में दो विशेष शिक्षकों की नियुक्ति करने को कहा था।

दिव्यांगजनों के लिए राज्य आयुक्त टीडी धारीयाल ने शिक्षा निदेशालय और तीनों निगम आयुक्तों से इस बारे में समुचित कदम उठाने और रिपोर्ट पेश करने को कहा है। आयोग ने सरकार व निगमों को आदेश दिया है कि जब तक स्थायी नियुक्ति न हो, तब तक अस्थायी विशेष शिक्षकों की नियुक्ति करे।

- 605 पद दिल्ली सरकार के स्कूलों में खाली हैं
- 1540 पद नगर निगम के स्कूलों में खाली पड़े हैं
- 2500 पद और सृजित करने होंगे दो-दो शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सरकार और निगमों को
(नोट :खाली पदों को भरने के लिए डीएसएसएसबी के जरिए आवेदन किए जा चुके हैं और परीक्षा बाकी है।)
परीक्षा बाकी है।)

511.1SBA -Case study of a child in English Pdf

Click here to download Case study of a child in English Pdf:https://drive.google.com/file/d/1LuHoQc8HGrQHS4D1Ked_43RjZuEYfObr/view?usp=drivesdk

Saturday, 17 March 2018

Thursday, 8 March 2018

निगेटिव मार्किंग, यूपीपीएससी कराएगा एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती हेतु परीक्षा

निगेटिव मार्किंग, यूपीपीएससी कराएगा एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती हेतु परीक्षा

इलाहाबाद : उप्र लोकसेवा आयोग की ओर से होने जा रही एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर को लेकर गंभीरता विशेष मायने रखेगी। क्योंकि आयोग ने पीसीएस परीक्षा की तरह इसमें भी ‘निगेटिव मार्किंग’ लागू कर दिया है। यानि अभ्यर्थियों की ओर से दिए जाने वाले प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक काट लिए जाएंगे। वहीं, परीक्षा में आवेदन के लिए आयोग ने अर्हता में कोई बदलाव नहीं किया है।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पहले एकेडेमिक मेरिट के आधार पर होती रही है। जिसमें फर्जी अंकपत्र और प्रमाण पत्रों को लगाकर तमाम अभ्यर्थियों ने नौकरी हथिया ली है। शिक्षा विभाग के लिए भी यह स्थिति दिक्कत पेश करती रही है। फर्जीवाड़े पर शासन ने लिखित परीक्षा के आधार पर राजकीय माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती का निर्णय करते हुए इसकी जिम्मेदार उप्र लोकसेवा आयोग को सौंपी थी। आयोग ने 10768 रिक्त पदों पर एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने के बाद 15 मार्च से ऑनलाइन आवेदन भी मांगे हैं। इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। बीएड डिग्री धारक इसमें आवेदन कर सकते हैं, कंप्यूटर शिक्षक के लिए बीई या बी.टेक होना जरूरी है। अर्हता की यही नियमावली पहले भी रही है।

#2{Hindi}-Best Important Child Devlopment Questions for CTET/TET |With Pdf|EDUCATION PARTNER

#2{Hindi}-Best Important Child Devlopment Questions for CTET/TET |With Pdf|EDUCATION PARTNER